धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद के सदर अस्पताल में एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था ने बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की बदौलत हड्डी के एक जटिल फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। खास बात यह रही कि मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया, जिससे आम लोगों में सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
यह भी पढ़ें: धनबाद में एक्शन मोड में प्रशासन: DC–SSP ने किया निरीक्षण,अतिक्रमित सरकारी जमीन खाली कराने के निर्देश
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकुंदा निवासी 43 वर्षीय दिनेश कुमार महतो को सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहिया वाहन चलाते समय अचानक एक कुत्ता पहिये के नीचे आ गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि फ्रैक्चर जटिल स्थिति में है। ऐसे में अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक C-Arm मशीन की मदद से इलाज करने का निर्णय लिया गया। यह मशीन ऑपरेशन के दौरान हड्डियों की सटीक स्थिति को लाइव दिखाती है, जिससे सर्जरी अधिक सुरक्षित और प्रभावी हो जाती है। डॉक्टरों की टीम ने मिनिमली इनवेसिव प्लेटिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सफल ऑपरेशन किया। इस तकनीक में छोटे चीरे के माध्यम से सर्जरी की जाती है, जिससे मरीज को जल्दी रिकवरी मिलती है और दर्द भी कम होता है।
इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मुकेश प्रसाद, सर्जन डॉ. आनंद कुमार, सहायक मधुसूदन मरांडी, रंजना और ऑपरेशन थिएटर के पूरे स्टाफ का अहम योगदान रहा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उसे लगातार बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं देखभाल प्रदान की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन ने यह साबित कर दिया है कि अब सरकारी अस्पताल भी अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के साथ निजी अस्पतालों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।