होम /
पटना / धनबाद: राजगंज जीटी रोड पर कंटेनर से टकरायी सफारी,आइपीएस अफसर के तीन रिलेटिव जख्मी
धनबाद: राजगंज जीटी रोड पर कंटेनर से टकरायी सफारी,आइपीएस अफसर के तीन रिलेटिव जख्मी
राजगंज जीटी रोड पर चालीबंगला के पास रविवार को रोड एक्सीडेंट में सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता के तीन रिलेटिव जख्मी हो गये हैं। इनमें पटना टाउन निवासी संजय आनंद (54), अनिल कुमार (56), किरण मधुकर (53) शामिल हैं।
धनबाद। राजगंज जीटी रोड पर चालीबंगला के पास रविवार को रोड एक्सीडेंट में सस्पेंड चल रहे एडीजी अनुराग गुप्ता के तीन रिलेटिव जख्मी हो गये हैं। इनमें पटना टाउन निवासी संजय आनंद (54), अनिल कुमार (56), किरण मधुकर (53) शामिल हैं। सभी सफारी डेकोर से पटना से कोलकाता जा रहे थे।
पटना से कोलकाता जा रही सफारी राजगंज मैराकुल्ही से चालीबंगला के बीच जीटी रोड पर ब्रेकर के पास कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से टकरा गयी। इससे सफारी में सवार अनिल कुमार, किरण मधुकर व संजय आनंद घायल हो गये। हलांकि सफारी एक वृद्ध व तीन लोगों को चोट नहीं आयी। सूचना मिलते ही राजगंज ओसी संतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के नर्सिंग होम में एडमिट करवाया।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।