धनबाद। जेएससीए के संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम कांको स्थित जेएससीए-एसडीएससीए ग्राउंड पहुंचे। वे वहां बन रहे मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान में चल रहे कामकाज पर संतुष्टि जतायी। कहा कि अगले सत्र से इस मैदान में मैचों का आयोजन शुरू हो जायेगा।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने दी सेंट्रल व स्टेट गवर्नमेंट के नीतियों के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
नदीम ने कहा कि जेएससीए-एसडीएससीए ग्राउंड जेएससीए का कैंप भी लगाया जा सकता है। मैदान का आकार देखकर उन्होंने विश्वास जताया कि यहां रणजी स्तर के मैचों का आयोजन भी हो सकता है। इसके लिए यहां ड्रेसिंग रूम तैयार करना होगा। अगले फेज में इसपर काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने धनबाद में क्रिकेट इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में जेएससीए की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम

इसके पहले धनबाद क्रिकेट संघ के वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह और हरेन्द्र सिंह ने जेएससीए के चुनाव में सफल रहे शाहबाज नदीम एवं उत्तम विश्वास को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर यहां डीसीए के महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविजीत सिंह डांग, जावेद खान, राजीव रंजन सिंह ,दिवेन तिवारी, संजीव राणा, द्वारिका तिवारी ,सुनील कुमार,जावेद खान,महादेव सिंह,राजगोपाल सिंह,महेश गोराई व अन्य उपस्थित थे।