- बीटेक फस्ट इयर के स्टूडेंट्स को छोड़ अन्य स्टूडेंट्स अन्य छात्रों के फिजिकल रजिस्ट्रेशन का डेट जारी
धनबाद। आइआइटी आइएसएम में स्टूडेंट्स का फिजिकल रजिस्ट्रेशन एक फरवरी से शुरू हो जायेगा।पीएचडी के पार्ट टाइम स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन पहले होगा। बीटेक फर्स्ट इयर के स्टूडेंट् को छोड़ अन्य स्टूडेंट्स का फिजिकल रजिस्ट्रेशन 22 से 24 फरवरी के कराया जायेगा। इंस्टीच्युट की ओर से एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।
एकेडमिक कैलेंडर में बीटेक फस्ट इयर के स्टूडेंट्स के लिए ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की डेट जारी नहीं की गयी है। अगस्त 2021 तक के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर में एक से छह मार्च तक मिड सेमेस्टर एग्जाम की संभावित डेट घोषित होगी। 26 अप्रैल से एक मई 2021 तक इंड सेमेस्टर की एग्जामस होंगी।मानसून सेमेस्टर के लिए स्टूडेंट्स का फिजिकल रजिस्ट्रेशन 13 से 14 अगस्त 2021 तक होगा। एकेडमिक इयर (2021-22) का प्रारंभ16 अगस्त को मानसून सेशन के शुरूआत के साथ होगी।
जेआरएफ, बीटेक व एमटेक के 106 का स्टूडेंट्स का सस्पेंशन समाप्त
आइआइटी आइएसएम मैनेजमेंट ने जेआरएफ, बीटेक व एमटेक प्रोग्राम के 106 स्टूडेंट् का स्टूडेंट्स का सस्पेंशन समाप्त
कर दिया है। इन स्टूडेंट्स को नौ दिसंबर को सस्पेंड किया गया था। इन स्टूडेंट्स पर आरोप था इनमें कुछ ने मानसून सेमेस्टर (एकेडमिक वर्ष 2020-21) के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। कई ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सेमेस्टर फीस जमा नहीं किया था। मैनेजमेंट ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले स्टूडेंट्स को 20 हजार रुपये और रजिस्ट्रेशन करा कर फीस नहीं देने वाले स्टूडेंट्स पर 10 हजार रुपये फाइन लगाया गया है। इन सभी स्टूडेंट्स को 26 जनवरी तक फाइन के साथ फीस जमा करने का निर्देश दिया गया है.
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगी थार
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा