धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद पुलिस ने एनसीपीएल नामक कंपनी के कंट्रेक्टर से करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग करने वाले एक गैंग का खुलासाया किया है। पुलिस की एक टीम ने तीन क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। क्रिमिनलों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन सिक्सर, एक कट्टा और भारी मात्रा में गोली के अलावा एक पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैती, क्रिमिनलों ने आठ पैसेंजर्स को किया घायल
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि एनसीपीएल नामक कंपनी धनबाद के तोपचांची में रेलवे ओवरब्रिज बनाने का काम कर रही है। पिछले दिनों क्रिमिनल गैंग के द्वारा धनबाद में भय फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने, रंगदारी मांगने सहित अन्य क्राइम घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है। इस गैंग के सदस्यों के द्वारा ही उक्त कंपनी के लोगों से काले रंग के स्कॉर्पियो पर जाकर एक करोड़ो रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और काम नहीं करने देने की धमकी भी दी गई थी।
@JharkhandPolice @Digbokaro @Lathkar_IPS @amolhomkar_IPS
— Dhanbad Police (@dhanbadpolice) September 24, 2023
धनबाद जिले के तोपचांची थानांतर्गत रामाकुंडा क्षेत्र में NCPL कंपनी के कर्मचारी से रंगदारी मांगने के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन pic.twitter.com/38ZkJ8WqvO
एसएसपी ने बताया कि उक्त मामले में सिटी एसपी और रूरल एसपी के नेतृत्व एक पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने ज्वाइंट अ़परेशन में इस गैंगके तीन क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। पकड़े गये क्रिमिनलों के पास से भारी मात्रा में आर्म्स और कारतूस जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इलिगल आर्म्स की खरीद-फ़रोख्त में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। घटना में शामिल अन्य क्रिमिनलों को भी चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही इस गैंग से जुड़े शेष क्रिमिनलों को अरेस्ट कर लिया जायेगा।
एसएसपी संजीव कुमार के साथ प्रेस कांफ्रेस में सिटी एसपी अजीत कुमार, रुरल एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, अरविंद कुमार बिन्हा समेत अन्य पुलिस अफसर उपस्थित थे।