Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के धनसार पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत नई दिल्ली एलटी स्कूल के समीप बाइक सवार दो क्रिमिनलों लोगों ने गणेश चौहान एक युवक को गोली मार दी। आनन-फानन में जख्मी  युवक को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। एसएनएमएमसीएच में जख्मी का इलाज चल रहा है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad:  R Launch सैलुन व एकेडमी में ब्राइडल मेकअप कंपीटिशन

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अरविंद बिन्हा, थाना प्रभारी राजदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व छानबीन की। पुलिस हॉस्पिटल पहुंचकर जख्मी के व परिजनों से बात की है।  बताया जाता है कि गणेश चौहान नामक युवक धनसार एचटी स्कूल के समीप खा-पीकर अपने घर नई दिल्ली कॉलोनी जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी है। लोकल लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

गणेश चौहान युवक कोलियरी में कोयला काटने का काम करता है। गोली किसने और क्यों चलाई, इस संबंध में स्पष्ट पता नहीं पाया है। पुलिस जांच कर रही है। लोकल लोगों का कहना है कि एलटी स्कूल के एम समीप फुटबॉल ग्राउंड में असामाजिक तत्व बैठकर नशा सेवन करते हैं। इनमें अधिकतर अवैध हथियार से लैस रहते हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि नशे में धुत युवकों के अवैध हथियार से फायरिंग हुई जिससे गणेश को गोली लगी है। वैसे गणेश का भी चाल-चरित्र ठीक नहीं है। आशंका जतायी जा रही है वह कमरे में पिस्टल रखा था जिससे फायर हो गयी हो।