- पॉक्सो एक्ट के वारंटी को छुड़ाया
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के निरसा पुलिस स्टेशन एरिया अंतर्गत मुगमा शिवडंगाल में पॉक्सो एक्ट के आरोपी वारंटी समीर उर्फ झंटू बाउरी को पकड़ने गये ASi के साथ युवकों ने मारपीट की। मारपीट में एएसआइ बुटन उरांव को चोट लगी है। उग्र ग्रामीणों को देख पुलिस बैरंग लौट गयी। पुलिस टीम एक घंटे के बाद गांव पहुंच कर पांच युवकों को पकड़ थाना ले आयी। गांव के लोगों की मांग पर पुलिस ने चार युवकों को छोड़ दिया है। एक युवक से पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Bokaro : चंद्रपुरा DVC ऑफिसर्स कॉलोनी में फायरिंग, अमन सिंह गैंग के नाम पर लेटर छोड़ा
यह है मामला
शिवडंगाल निवासी झंटू बाउरी एक नाबालिग को लेकर छह माह पहले फरार हो गया था। इस मामले में समीर बाउरी उर्फ झंटु बाउरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज करायी गयी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर बाउरी नाबालिग के साथ गांव में है। पुलिस रेड करने पहुंची तो लेकिन वहां समीर को नहीं मिला। पाकर राहुल बाउरी नामक युवक को घर से पकड़ लिया। महिलाओं ने राहुल को पकड़े जाने विरोध किया। पुलिस राहुल को गाड़ी में बैठा कर ले जाने लगी। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में समीर को पुलिस ने देखा तो पकड़ लिया। इसका विरोध दोनों युवकों ने किया और पुलिस के साथ मारपीट की। इसी दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष भी पहुंच गये। पुलिस के सामने हंगामा करने लगे। एएशआइ के साथ मारपीट भी की। भीड़ का फायदा उठा कर झंटू पुलिस कस्टडी से भाग निकला।
मुखिया संग महिलाएं पहुंचीं पुलिस स्टेशन
बड़ी संख्या में महिलाएं गुरुवार को निरास पुलिस स्टेशन पहुंची और पकड़े गये युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि पुलिस के साथ विवाद करने वाले युवक देर रात को ही फरार हो गये। पकड़े गये युवकों का मामले से इनका कोई लेना देना नहीं है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा