होम /
धनबाद / Dhanbad: ग्रामीणों ने युवक-युवतियों को जबरन कराया विवाह, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने दी जान
Dhanbad: ग्रामीणों ने युवक-युवतियों को जबरन कराया विवाह, ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने दी जान
धनबाद रेल डिवीजन के मुगमा स्टेशन के पोल संख्या 235 (25 ) के समीप बुधवार को युवक-युवतियों ने ट्रेन के नीचे आकर की अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कुमारधुबी रेल पुलिस ने दोनों बॉडी कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू व युवती अंजली कुमारी के रूप में की गई है।
धनबाद। धनबाद रेल डिवीजन के मुगमा स्टेशन के पोल संख्या 235 (25 ) के समीप बुधवार को युवक-युवतियों ने ट्रेन के नीचे आकर की अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कुमारधुबी रेल पुलिस ने दोनों बॉडी कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू व युवती अंजली कुमारी के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि मृत युवक जितेंद्र सिंह उर्फ छोटू मुगमा काली मंदिर के समीप का रहने वाला है। वहीं युवती सेंट्रल पुल के समीप की अंजली कुमारी है। चर्चा कि युवक पहले से शादीशुदा था। उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर बीती रात में मुगमा के ही एक गांव में युवक और युवती की शादी करवा दी गई। आशंका जतायी जा रही है कि दोबारा शादी कराये जाने को लेकर डिप्रेशन में आये युवक-युवती ने रात में ही बाइक से मौके पर पहुंचे। ट्रेन के सामने रेल लाइन पर कूदकर अपनी जीवन लिला समाप्त कर ली।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।