Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के एक ऑटो ड्राइवर रामचंद्र का बेटा रवि रंजन कुमार बीपीएससी में सफलता हासिल की है। वह बिहार में सेल्स टैंक्स अफसर बना है। 

ADVERTISEMENT


बेटे के अफसर बनने की खुशी में ऑटो ड्राइवर रामचंद्र ने धनबाद रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में बुधवार को अपने साथी ऑटो चालकों के बीच मिठाई बांटी। रामचंद्र ने बताया कि काफी मेहनत करके उन्होंने बेटे को पढ़ाया लिखाया है। काफी कष्ट झेले। पिछले 15 वर्षो से वह ऑटो चलाकर परिवार की गाड़ी खींच रहे हैं। 
रामचंद्र ने कहा कि बेटे से बहुत उम्मीद थी। भगवान ने उनकी फरियाद भी सुन ली। बेटा बेतिया में सहायक सेल्स टैक्स कमिश्नर के रूप में पोस्टेड हो गया है। उन्हें अपने बेटे पर काफी गर्व है।