- पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के भूली ओपी एरिया के वासेपुर आरा मोड़ के पास लोगों ने चोरी करते हुए रंगेहाथ एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक को पोल में रस्सी से बांधकर लोगों ने पिटाई की।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: 20 जनवरी को CM हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी ED,बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

एसी का कॉपर तार काट रहा था युवक
लोकल लोगों ने बताया कि वासेपुर, गुलजारबाग रहमतगंज, अमन सोसायटी समेत अन्य इलाकों में हाल के दिनों में चोरी की घटना काफी बढ़ गई है। प्रत्येक दिन किसी के ना किसी के घर में चोरी हो रही है। एक घर में घुसकर एसी का कॉपर वाला तार काट रहा युवक मंगलवार सुबह पकड़ा गया था। चोर पर सबकी नजर पड़ गई और शोरगुल होने लगा। चोरी कर रहा युवक भागने लगा। आसपास के लोगों ने तभी उसे धर दबोचा। मौके पर जमा लोग चोरी करते पकड़े गये युवक को बगल के पल में रस्सी से बांधकर पिटाई करने लगे।
चोर के पकड़े जाने की सूचना बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे गये। आक्रोशित लोगों का हुजूम लात-मुक्कों की बारिश कर रहे थए। चोरी करते पकड़ा गया युवक अपना मोहम्मद गुड्डू बता रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना भूली पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों के चंगुल से युवक को बचाया। भूली पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है।