धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के जाने-माने समाजसेवी, बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर राजेश सिंह उर्फ बम्मी सिंह ने 25 फरवरी 2026 को अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने जीवन के 58 वर्ष पूरे कर 59वें वर्ष में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में गूंजा धनबाद का अवैध कोयला कारोबार, झरिया एमएलए रागिनी सिंह ने उठाया मामला
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

कुसुम विहार स्थित राजेश सिंह के आवास पर जन्मदिन का आयोजन किया गया, जहां परिवारजनों, करीबी मित्रों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में केक काटकर जश्न मनाया गया। माहौल पूरी तरह उत्साह और खुशी से भरा रहा। इस खास अवसर पर कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। धनबाद एमपी ढुलू महतो ने फोन कर बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी राजेश को जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी है।
वहीं आर लांच सैलून के डायरेक्टर राकेश यादव और मोहन यादव ने उनके आवास पहुंचकर बुके देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी समेत जिले के कई व्यवसायियों और समाजसेवियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजेश सिंह ‘बम्मी जी’ अपने सामाजिक कार्यों, व्यवसायिक उपलब्धियों और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। समाज में उनकी मजबूत पहचान और लोगों से जुड़ाव उन्हें खास बनाता है।