Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के DCLR ऑफिस (भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय) गुरुवार की दोपहर एसीबी की टीम ने रेड कर कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश कुमार को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए अरेस्ट किया है। रेड के दौरान एसीबी की टीम ने ऑफिस की जांच की और कई संबंधित दस्तावेज भी जब्त कर लिए।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: वाईफ की मौत मामले में हजारीबाग के एक्स SDO अशोक कुमार को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की आपराधिक कार्रवाई

माडा कॉलोनी निवासी वीर बहादुर सिंह अपनी जमीन का म्यूटेशन कराना चाहते थे। इसी को लेकर एक वाद डीसीएलआर ऑफिस में चल रहा था। पिछले एक माह से वे लगातार DCLR ऑफिस का चक्कर लगा रहे थे। कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश ने उनसे 15 हजार रुपये की मांग की थी। यह वादा किया था कि पैसे मिलने के बाद वह अपील वाद के पक्ष में ऑर्डर निकाल देगा। वीर बहादुर सिंह पैसे देने से इंकार कर रहे थे।

 वीर बहादुर सिंह जब भी डीसीएलआर ऑफिस जाते, तब-तब अनीश उनसे पैसों की मांग करता। पैसे नहीं देने पर फाइल आग नहीं बढ़ाने की भी चेतावनी देता था। इसी बीच सिंह ने एसीबी धनबाद ऑफिस में कंपलेन किया। एएसपी विनोद कुमार महतो ने वीर बहादुर सिंह के लिखित आवेदन पर जांच करायी। जांच व सत्यापन में मामले को सत्य पाया। इसके बाद एसीबी की एक टीम गठित की गयी। एसीबी टीम दोपहर लगभग 12 बजे वीर बहादुर सिंह के साथ डीसीएलआर ऑफिस पहुंची। जब वीर बहादुर सिंह ने अनीश को 15 हजार दिया तभी टीम ने उसे दबोच लिया।

डीसीएलआ्र ऑफिस में एसीबी की टीम लगभग एक घंटे तक छानबीन की। कंप्यूटर ऑपरेटर की गिरफ्तारी के बाद डीसीएलआर ऑफिस में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गयी। एसीबी की टीम ने ऑफिस में दस्तावेजों की जांच की। कई संचिकाएं खंगाली गयी। एसीबी की टीम घूसखोर कंप्यूटर ऑपरटेर से पूछताछ के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई की। स्पेशळ कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को धनबाद जेल भेज दिया गया है।