- AIDEOA ने उठाया माइनिंग स्टाफ के प्रमोशन का मुद्दा
- कोयला उत्पादन से लेकर कर्मचारियों की सुरक्षापर जोर
- AIDEOA ने कैडर स्कीम सुधार की उठाई मांग
- सुरक्षित खनन और बेहतर कैरियर ग्रोथ पर फोकस
धनबाद (Threesocieties.com Desk): भारतीय कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का AIDEOA बीसीसीएल इकाई की ओर से भव्य स्वागत किया गया। संगठन के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा कोयला उद्योग और कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
यह भी पढ़ें: धनबाद: केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुंचे सिंह मेंशन,रागिनी सिंह व संजीव सिंह ने किया भव्य स्वागत
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

बैठक के दौरान बीसीसीएल के समग्र विकास, कोयला उत्पादन बढ़ाने, खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा माइनिंग सुपरवाइजरी कर्मचारियों की कैडर स्कीम एवं कैरियर ग्रोथ जैसे अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मांग रखी कि माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ को उनकी योग्यता, अनुभव और कार्यक्षमता के अनुरूप बेहतर पदोन्नति अवसर प्रदान किए जाएं। साथ ही कर्मचारियों के लिए स्पष्ट और पारदर्शी कैरियर प्रगति नीति लागू करने की भी मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यदि कर्मचारियों को बेहतर प्रमोशन और करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे तो उनका मनोबल बढ़ेगा और इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव कोयला उत्पादन क्षमता पर भी पड़ेगा। संगठन ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में खनन क्षेत्र लगातार तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में सुपरवाइजरी कर्मचारियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
बैठक में खदानों में आधुनिक तकनीक के उपयोग, सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन और श्रमिकों-अधिकारियों के हितों की रक्षा को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सुरक्षित खनन कार्य ही कोयला उद्योग की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में केंद्र सरकार एवं बीसीसीएल प्रबंधन को मिलकर ठोस कदम उठाने होंगे।
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार कोयला उद्योग के विकास और कर्मचारियों के हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि खदानों में सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में कोयला क्षेत्र को और अधिक आधुनिक एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में कई नई पहल की जाएंगी।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से वाई.के. सिंह, विजय यादव, शिव शंकर महतो, अरुण दुबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में बीसीसीएल के विकास, सुरक्षित खनन कार्य और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने की बात कही।
कोयला नगरी धनबाद में केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को कोयला उद्योग और कर्मचारियों के हितों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ की पदोन्नति और कैरियर ग्रोथ से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा आने वाले दिनों में बड़े फैसलों का आधार बन सकती है।