- समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य
धनबाद। 2015 बैच के आईएएस अफसर आदित्य रंजन,जो धनबाद के 54वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में मंगलवार को पदभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा से पदभार लिया। माधवी मिश्रा ने नये डीसी को शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े:Bihar : लालू यादव और राबड़ी देवी ने पोते का किया नामकरण, तेजस्वी के बेटे को दिया बेहद खास नाम
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धनबाद जिले के 54वें उपायुक्त के रूप में श्री आदित्य रंजन ने निवर्तमान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा से पदभार ग्रहण किया।@iprddhanbad pic.twitter.com/sIlLfFGXGd
— DC Dhanbad (@dc_dhanbad) May 27, 2025
पदभार ग्रहण करने के बाद में मीडिया से बातचीत में डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। जिले की जो भी समस्याएं सामने आयेंगी, उनका ईमानदारी के साथ समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे।. केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे, ताकि हर व्यक्ति को उन योजनाओं का लाभ मिल सके।
झरिया पुनर्वास कार्य में लायी जायेगी तेजी
झरिया पुनर्वास व विस्थापन के सवाल पर डीसी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से किसी भी समस्या का निदान किया जा सकता है। इस समस्या का भी समाधान सबके सहयोग से किया जायेगा। वहीं डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किये।
डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक
पदभार ग्रहण के बाद नये उपायुक्त श्री रंजन ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की. सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। बैठक में डीडीसी सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी समेत अन्य अफसर उपस्थित थे।