धनबाद (Threesocieties.com Desk): झारखंड में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। निरसा से भाकपा (माले) विधायक अरूप चटर्जी खुद ‘थानेदार’ की भूमिका में नजर आए। उन्होंने समर्थकों के साथ झारखंड-बंगाल सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर नाकेबंदी कर अवैध कोयला, लोहा और अन्य तस्करी वाले वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया।
यह भी पढ़ें: धनबाद को बड़ी सौगात: न्यूबर्ग पल्स लैब का शुभारंभ, अब शहर में ही मिलेगी हाईटेक जांच सुविधा
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
सोमवार को विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सड़क पर उतर गए और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कई वाहनों को रोका गया और पूछताछ की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मैथन टोल प्लाजा पर नाकेबंदी, माफिया में खलबली
विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में समर्थकों ने मैथन टोल प्लाजा के पास मोर्चा संभाल लिया। जैसे ही यह खबर फैली, अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और कई जगहों पर छिप गए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से इस रूट से अवैध कोयला, लोहा और बालू की तस्करी हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी।
“रोक नहीं लगी तो आंदोलन और तेज होगा”
विधायक अरूप चटर्जी ने साफ कहा कि जब तक अवैध कारोबार पूरी तरह बंद नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलेआम कोयला, लोहा और बालू की चोरी हो रही है। मछली और गोवंश तस्करी भी जारी है। अवैध लॉटरी का कारोबार भी फल-फूल रहा है। पुलिस प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।
दो अवैध कोयला ट्रक पकड़े गए
विधायक के निर्देश पर माले नेताओं और स्थानीय लोगों ने डुमरकुंडा दुर्गा मंदिर के पास दो अवैध कोयला लदे ट्रकों को पकड़ लिया। नेताओं ने बताया कि एक ट्रक में कच्चा कोयला व दूसरे में पोड़ा (जला हुआ) कोयला लदा था। फिलहाल दोनों ट्रकों को रोककर आगे की कार्रवाई के लिए विधायक के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। आधी रात भी कई कोयला लदे ट्रक पकड़े गये हैं।
स्थानीय नेताओं की मौजूदगी
इस अभियान में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से चिन्नू घोष, बापी दत्त, मनोज यादव, पिंटू यादव, सूरज यादव, अमर मंडल, चिंटू विश्वकर्मा, मनोज राउत, पप्पू रहमान सहित अन्य शामिल थे।
प्रशासन पर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है— जब विधायक खुद सड़क पर उतरकर ‘थानेदार’ की भूमिका निभाने को मजबूर हैं, तो आखिर प्रशासन क्या कर रहा है?