Advertisement

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। शांतनु चंद्रा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, मेयर के लिए करेंगे नामांकन)। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। कंपनी ने अपने कई वाशरियों के प्रशासनिक नियंत्रण (Administrative Control) में परिवर्तन करते हुए उन्हें संबंधित एरिया के अधीन कर दिया है। अब एरिया के महाप्रबंधक (GM) ही संबंधित वाशरी के भी जीएम होंगे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Dhanbad Nagar Nigam Chunav 2026: शांतनु चंद्रा ने भाजपा से दिया इस्तीफा, मेयर के लिए करेंगे नामांकन

इस संबंध में कंपनी सेक्रेटरी की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक अब वाशरी डिवीजन के अधीन केवल सुदामडीह, मधुबन और दुग्दा वाशरी ही रहेंगे, जबकि अन्य पांच वाशरियों को एरिया मैनेजमेंट के हवाले कर दिया गया है।

किन वाशरियों का बदला प्रशासनिक कंट्रोल

कंपनी सेक्रेटरी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि — पाथरडीह वाशरी (न्यू) और पाथरडीह वाशरी (ओल्ड) को अब लोदना एरिया के जीएम के अधीन कर दिया गया है। भोजुडीह वाशरी (न्यू) और भोजुडीह वाशरी (ओल्ड) का प्रशासनिक नियंत्रण ईजे (EJ) एरिया के जीएम को सौंपा गया है। मुनीडीह वाशरी को वाशरी डिवीजन से हटाकर अब वेस्टर्न झरिया एरिया के जीएम के अधीन कर दिया गया है।

प्रशासनिक सुधार की दिशा में अहम कदम

बीसीसीएल प्रबंधन के इस फैसले को ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और निर्णय प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से लिया गया कदम माना जा रहा है। एरिया स्तर पर नियंत्रण होने से वाशरियों के संचालन, निगरानी और जवाबदेही में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बीसीसीएल के इस फैसले से आने वाले दिनों में वाशरी संचालन और कोयला प्रबंधन व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।