- सभी पुलिस स्टेशन एरिया में देखने मिलेगी पुलिस की स्पष्ट उपस्थित
धनबाद। धनबाद पुलिस को लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम कंट्रोल के लिए एक नयी ताकत मिली है। पुलिस लाइन में मंगलवार कोआयोजित समारोह के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने 68 नयी पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह भी पढ़ें: धनबाद: मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया वाटर कूलर, नरेश केजरीवाल बोले – “समाज में सकारात्मक बदलाव की ज़रूरत”

और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में भरोसा कायम हो
नयी बाइकों में से 60 बाइक पुलिस स्टेशनों को और आठ बाइक ट्रैफिक पुलिस को आवंटित की गयी हैं। चौबीसों घंटे तीन शिफ्टों में इन पर पेट्रोलिंग की जायेगी। हर बाइक पर एक पुलिस अफसर और एक पुलिस कांस्टेबल तैनात रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि पेट्रोलिंग बाइकों की तैनाती से क्राइम कंट्रोल, रोड सेफ्टी और त्योहारों के दौरान त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस स्टेशन एरिया में पुलिस की मौजूदगी साफ दिखनी चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में भरोसा कायम हो।

पिछले जून महीने में “सिटी हॉक्स” पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत 50 बाइक दी गयी थीं। अब 68 नई बाइक जुड़ने से लॉ एंड ऑर्डर और अधिक मजबूत होगी। ब्रिफिंग के दौरान एसएसपी ने जवानों को सतर्कता, अनुशासन और जनता से शालीन व्यवहार रखने का निर्देश दिया। बेहतर कार्य करने वाले कई सिटी हॉक्स जवानों को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया।