Advertisement

धनबाद। नववर्ष 2026 को रचनात्मकता, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ मनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा पांच दिवसीय नववर्ष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एक जनवरी से पांच जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें युवाओं, बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: झारखंड : 15 IAS अफसरों का तबादला, अमिताभ कौशल बने उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव

मंच की ओर से बताया गया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य समाज में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन एक अलग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 प्रतियोगिताओं का पूरा कार्यक्रम:

  • 1 जनवरी: सर्वश्रेष्ठ नववर्ष डीपी प्रतियोगिता
  • 2 जनवरी: नववर्ष शुभकामना कार्ड डिज़ाइन प्रतियोगिता
  • 3 जनवरी: फोटोग्राफी प्रतियोगिता
    (थीम – आशा, खुशियाँ एवं नई शुरुआत)
  • 4 जनवरी: वर्ष का विचार (एक पंक्ति) प्रतियोगिता
  • 5 जनवरी: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (फोटो/वीडियो)

प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियाँ WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजनी होंगी। सभी प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 5 जनवरी रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। प्रविष्टि के साथ नाम, आयु, मोबाइल नंबर और प्रतियोगिता का नाम लिखना अनिवार्य होगा।

संयोजकों की जिम्मेदारी:

सर्वश्रेष्ठ नववर्ष डीपी – मयंक केजरीवाल

शुभकामना कार्ड डिज़ाइन – पूनम भुसानिया

फोटोग्राफी – नेहा मित्तल

वर्ष का विचार – गौतम अग्रवाल

फैंसी ड्रेस – हितेन शर्मा

शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में मौलिकता, रचनात्मकता और प्रस्तुति को विशेष महत्व दिया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा।मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नववर्ष 2026 को रचनात्मकता व सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाएं।