धनबाद। दुर्गा पूजा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: “ओज़ोन बचाओ, भविष्य बचाओ”: मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने चलाया जागरूकता अभियान

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
उन्होंने सिटी सेंटर, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, मटकुरिया चेक पोस्ट, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, पांडरपला, काको मठ, विनोद बिहारी चौक और मेमको मोड़ जैसे भीड़भाड़ व महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय थाना प्रभारी अन्य अधिकारियों और जवानों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के समय अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग तैयार कर पब्लिक को पहले से सूचित किया जाए।

एसएसपी ने निरीक्षण के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि दो लेयर में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाये। आसपास के जिलों व बंगाल सीमा से लगे सभी इंट्री पॉइंट पर बेरियर लगाया जाये एवं शहर के सभी इंट्री पॉइंट पर भी बेरियर लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाये। एसएसपी ने पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों के पास अनुशासित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि जहां-तहां खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
एसएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा में सुरक्षा व ट्रैफिक दोनों की चुनौती होती है। इसके लिए पंडालों के आसपास विशेष बल की तैनाती की जायेगी। उन्होंने जवानों को चौक-चौराहों पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान निजी वाहनों को पूजा पंडाल से दूर सुरक्षित स्थान अथवा निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन को खड़ी करें। दो पहिया वाहन में अतिरिक्त सुरक्षा लॉक ( ताला जंजीर) का इस्तेमाल करें व नशे में वाहन न चलाएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें, ताकि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके।