धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के धनसार पुलिस स्टेशन एरिया के रानी रोड स्थित भुदा महावीर नगर में मंगलवार रात पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हुई है। फायरिंग में कबाड़ी व्यवसायी नीरज साव (21 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
यह भी पढ़ें:दक्षिण सूडान का पहला भूकंपीय वेधशाला केंद्र IIT ISM धनबाद के के एक्स स्टूडेंट डॉ. हर्ष के. गुप्ता के नाम पर
लोकल लोगों फायरिंग में कबाड़ी व्यवसायी नीरज साव को आनन फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटलल (एसएनएमएमसीएच) ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया।
पैसे को लेकर नीरज-दीपक में चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि नीरज साव कबाड़ का व्यवसाय करता है। उसने कुछ दिन पहले बरमसिया पुल के समीप स्थित जुदागिर राम के कबाड़खाने में माल बेचा था। वह लंबे समय से जुदागिर के बेटे दीपक राम से भुगतान की मांग कर रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मंगलवार शाम से ही कहासुनी और मारपीट हो रही थी। इसी क्रम में रात लगभग नौ बजे महावीर नगर में हुई झड़प के दौरान दीपक राम ने नीरज पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी पीठ और कमर के बीच लगी और शरीर में ही फंसी रह गयी।
गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोकल लोगों ने घायल नीरज को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा