Advertisement

धनबाद। एसएसपी प्रभात कुमार ने गोंदुडीह ओपी प्रभारी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआइ) राजन झा को मंगलवार को लाइन क्लोज कर दिया है। मधुनबन थाना के जेएसआई लव कुमार चौधरी को गोंदुडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Dhanbad : बीसीसीएल में पांच वाशरियों का कंट्रोल बदला; भोजुडीह, पाथरडीह व मुनीडीह अब एरिया जीएम के अधीन

एसएसपी के आदेश के बाद लव कुमार चौधरी ने गोंदुडीह ओपी प्रभारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि गोंदुडीह ओपी प्रभारी राजन झा के खिलाफ पुलिस कप्तान को लगातार कंपलेन मिल रही थी। ओपी का कार्य के सफल सचालन व वरीय पदाधिकारियों के आदेश अनुपलान में कोताही समेत अन्य गंभीर आरोप के बाद राजन झा को लाइन क्लोज किया गया है।