- कई पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आधा दर्जन से अधिक पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। नयी सूची के अनुसार पुलिस इंस्पेक्टर मनोज पांडेय को धनबाद थानेदार और मंजीत कुमार को सरायढेला थाना प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: झारखंड: हाईकोर्ट के आदेश पर 332 DSP की पुरानी वरीयता सूची रद्द, JPSC परीक्षा के अंकों के आधार पर नयी सूची जारी
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर 31 अक्तूबर को रिटायर हो चुके हैं, जिसके बाद यहां नये थाना प्रभारी की पोस्टिंग गयी है। वहीं सरायढेला की थाना प्रभारी नूतन मोदी को सिंदरी पुलिस सर्किल की जिम्मेदारी दी गयी है। सिंदरी पुलिस सर्किल से रंजीत कुमार को महुदा अंचल भेजा गया है, जबकि महुंदा अंचल से ममता कुमारी को साईबर पुलिस स्टेशन भेजा गया है।
पुलिस लाइन से पुलिस इंस्पेक्टर डोमन रजक को निरसा पुलिस अंचल भेजा गया है, वहीं निरसा से रविकांत प्रसाद को साईबर पुलिस स्टेशन का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर मो रूस्तम को कोर्ट प्रभारी बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर मनोज पांडेय पहले धनसार व मंजीत कुमार निरसा थानेदार रह चुके हैं।
मुख्य बदलाव एक नज़र में
-
मनोज पांडेय – धनबाद थानेदार
-
मंजीत कुमार – सरायढेला थाना प्रभारी
-
नूतन मोदी – सिंदरी सर्किल प्रभारी
-
रंजीत कुमार – महुदा अंचल
-
ममता कुमारी – पुलिस लाइन
-
डोमन रजक – निरसा अंचल
-
रविकांत प्रसाद – साईबर थाना प्रभारी
- मो रूस्तम- कोर्ट प्रभारी
गौरतलब है कि इंस्पेक्टर मनोज पांडेय पहले धनसार थानेदार और मंजीत कुमार निरसा थानेदार रह चुके हैं। दोनों अधिकारियों को उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी दी गयी है। धनबाद के नागरिकों को उम्मीद है कि नये थानेदार अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रभावी भूमिका निभायेंगे।