Advertisement

धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने दीपोत्सव 2025 के मौके पर “Diwali 2025 Celebration Series” के तहत पांच आकर्षक प्रतियोगिताओं की घोषणा की है। इसका उद्देश्य समाज में रचनात्मकता, पारिवारिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह को बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें:Bihar Elections 2025: BJP के पूर्व मंत्री RK Singh के बगावती बोल, सम्राट चौधरी से अनंत सिंह तक को घेरा

ADVERTISEMENT

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि मंच हर साल दीपावली के अवसर पर विभिन्न सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, जिससे लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर उत्सव का आनंद ले सकें।
प्रतियोगिताओं की मुख्य श्रेणियां इस प्रकार हैं
रंगोली प्रतियोगिता: प्रतिभागियों को अपनी रंगोली की आधी और पूरी बनी फोटो भेजनी होगी, जिसमें वे स्वयं दिखाई दें। रंगोली प्राकृतिक रंगों, फूलों या किसी अन्य रचनात्मक सामग्री से बनाई जा सकती है।फैमिली फोटो प्रतियोगिता: परिवार के कम से कम तीन सदस्य पारंपरिक परिधान में दीपावली थीम के साथ फोटो भेजेंगे। उद्देश्य है त्योहार के पलों को सुरक्षित करना और पारिवारिक सौहार्द बढ़ाना।
पारंपरिक परिधान (Ethnic Look) प्रतियोगिता: प्रतिभागियों को पारंपरिक भारतीय परिधान में दीपावली की सजावट के साथ फोटो भेजनी होगी।दीयों के साथ फोटो प्रतियोगिता: दीयों की रौशनी और उत्सव की भावना को दर्शाती रचनात्मक फोटो भेजकर प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।स्वच्छता फोटो प्रतियोगिता: उत्सव के बाद स्वच्छता संदेश को फैलाने के लिए प्रतिभागियों को साफ-सुथरे वातावरण और रचनात्मक फोटो भेजनी होगी।
सभी प्रतियोगिताओं में प्रविष्टियाँ WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजी जा सकती हैं, और अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025, रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता श्रृंखला न केवल दीपावली की खुशियों को बढ़ाएगी बल्कि शहरवासियों में उत्सव, रचनात्मकता और सामाजिक एकता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी।