धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद के कतरास क्षेत्र में रविवार को आयोजित आभार यात्रा ने जनसमर्थन का नया रिकॉर्ड बना दिया। धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह की इस यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी और पूरा इलाका “जनसैलाब” में तब्दील हो गया।
यह भी पढ़ें: झरिया में ‘दर्पण’ का दमदार मंच: 115 में से 21 टैलेंट चमके, अब ग्रैंड फिनाले में होगा असली मुकाबला!
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
भगत सिंह चौक से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्टेशन रोड पहुंची, जहां यह एक विशाल आमसभा में बदल गई। पूरे रास्ते में लोगों ने फूलों की बारिश कर मेयर का जोरदार स्वागत किया।

जगह-जगह स्वागत, 51 किलो की माला बनी आकर्षण
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने मेयर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भगत मोहल्ला के युवाओं ने गणेश गुप्ता के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर मेयर और डिप्टी मेयर अरुण चौहान का अभिनंदन किया। गुलदस्ते और मालाओं के साथ स्वागत का सिलसिला लगातार चलता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

“जनता का आशीर्वाद ही हमारी ताकत” – मेयर
आमसभा को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह ने कहा कि कतरास की जनता का स्नेह और समर्थन उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा: “जनता का आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कतरास के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए हम लगातार काम करेंगे।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
विकास के बड़े वादे, नाली निर्माण के लिए 1.03 करोड़ का प्रस्ताव
मेयर ने कतरास क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण के लिए 1 करोड़ 3 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जलजमाव, जाम और जल संकट से जल्द राहत दी जाएगी। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। पिछले पांच वर्षों से बेहतर विकास कार्य किए जाएंगे।
स्थानीय समस्याओं पर उठी आवाज
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने नाली, सफाई और बिजली जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया और जल्द समाधान की मांग की। मेयर ने इन सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर काम करने का आश्वासन दिया।
जनसमर्थन को बताया विश्वास का प्रतीक
मेयर ने कहा कि यह आभार यात्रा जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है और सभी के साथ मिलकर कतरास को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद
इस मौके पर डिप्टी मेयर अरुण चौहान सहित कई पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से मधुबाला देवी, विनायक रागिनी गुप्ता, राममूर्ति सिंह, छोटू सिंह, निरुपमा देवी, जय कुमार, मुखिया गिरजा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।