Advertisement

धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने अंतरराष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस (16 सितम्बर) पर एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और ओज़ोन परत की अहमियत के प्रति जागरूक करना है।
यह भी पढ़ें:Operation Sindoor : भारतीय सेना ने के स्ट्राइक में मसूद अजहर के परिवार के उड़ गये चीथड़े, जैश कमांडर ने खोली दहशत की कहानी"
कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रतिभागियों को दो रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा।
पहली गतिविधि: ओज़ोन संरक्षण पर आधारित इंफोग्राफिक्स या पोस्टर बनाना।
दूसरी गतिविधि: “ओज़ोन बचाओ, पृथ्वी बचाओ” विषय पर 30–60 सेकंड का लघु वीडियो तैयार करना।
प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक प्रस्तुति सोशल मीडिया पर साझा करनी होगी और पोस्ट करते समय #SaveOzone #OzoneDay #MarwariYuvaManch जैसे हैशटैग का उपयोग अनिवार्य है। इसके बाद प्रतिभागी अपने पोस्ट का लिंक संयोजक को व्हाट्सऐप (7257925100) पर भेजेंगे।

ADVERTISEMENT

अंतिम तिथि – 17 सितम्बर, रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। शीर्ष 3 प्रतिभागियों को मंच की ओर से विशेष पुरस्कार मिलेंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जायेगा।
इस मौके पर शाखा के सह कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा – “ओज़ोन परत पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। इसका संरक्षण पूरी मानवता के लिए जरूरी है। पेड़ लगाना, प्रदूषण कम करना और पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली अपनाना ही धरती बचाने की दिशा में बड़ा कदम है।”मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने में योगदान दें।