- एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चला सघन अभियान
- कुख्यात व फरार अपराधियों की हुई गिरफ्तारी
धनबाद।जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान सख्त और व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 1799 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जो जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें: धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला केस में एसीबी का बड़ा एक्शन, JPSC के परीक्षा नियंत्रक समेत 17 गिरफ्तार
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस ने संगठित अपराध, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, अवैध शराब कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध, आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर मामलों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने वांछित, फरार और आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
इस संबंध में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जा रही है और यह अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।एसएसपी ने बताया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, न्यायालय से संबंधित आदेशों के अनुपालन और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की सक्रिय गश्त, तकनीकी निगरानी व्यवस्था और मजबूत गुप्त सूचना तंत्र का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में गिरफ्तार किए गए 1799 अभियुक्तों में कई कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधी भी शामिल हैं। इस सख्त कार्रवाई से जहां अपराधियों में भय का माहौल बना है, वहीं आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। एसएसपी प्रभात कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना बिना संकोच पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही धनबाद को अपराध मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।