Advertisement

धनबाद। मुहर्रम के अवसर पर एसएसपी प्रभात कुमार बैंक मोड़ स्थित कर्बला पहुंचे और कार्यक्रम में शरीक हुए। एसएसपी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम का दिन हम सभी को क़र्बला के कुर्बानी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की जो शहादत हुई थी आज समय उसे याद करने और उस कुर्बानी से प्रेरणा लेने का है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : मुहर्रम को लेकर डीसी व एसएसपी ने किया जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

ADVERTISEMENT


एसएसपी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन द्वारा दिया गया बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महोदय ने कहा कि वह लोगों को विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आज उनके बताये मार्ग पर चलते हुए समाज और देश के लिए कार्य करने की जरूरत है।

इस अवसर पर सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर लव कुमार मैजूद थे।