धनबाद(Threesocieties.com Desk): जगजीवन नगर मानस मंदिर परिसर में ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य रूप दे दिया।
यह भी पढ़ें: पलामू में अनोखी विदाई: दुल्हन की तरह सजी गाड़ी में रवाना हुईं एसपी रिष्मा रमेशन, नए अफसरों का जोरदार स्वागत
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें यजमान की भूमिका नरेश राय जी ने निभाई। उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा संपन्न कराई। पूजा के पश्चात आरती एवं भगवत भजन का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में इंटक के महामंत्री ए.के. झा, आर्यन चौबे, अनिल पांडे, विनोद कुमार, रामप्रवेश शर्मा, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर और अभिजीत राज सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान स्वर कोकिला वंदना झा, उषा देवी एवं पिंकी कुमारी के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।
भजन कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार, विनोद कुमार (बीसीओ), सत्येंद्र कुमार, विनय सिंह, रणधीर मिश्रा, मंटू कुमार, पत्रकार अभय कुमार, डॉ. आत्म प्रकाश, रत्नेश कुमार सिंह सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अरविंद शर्मा, मृत्युंजय राय, बबलू तिवारी, आर.एस. तिवारी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, पूर्व डीएसपी विनोद कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह योगी, भूपेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, अजय शर्मा, बृजेश कुमार, इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा, बबलू शर्मा, दशरथ राय, रविंद्र तिवारी, उमाशंकर सिंह, वकील चौधरी, अमित कुमार, सत्यदेव पांडे, जयप्रकाश सिंह, विकास ओझा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह का समापन हुआ।