धनबाद। धनतेरस और दीपावली के मौके पर शनिवार को धनबाद के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक और गिफ्ट शॉप्स पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं। सोना-चांदी की दुकानों पर भी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़ें:धनबाद: योग, आहार और अनुशासन से ऑटोइम्यून बीमारियों पर जीत संभव: वर्षा सिंह

और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस टीमों ने बाजार, मॉल, ज्वेलरी शॉप और इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों के आसपास पैदल पेट्रोलिंग कर स्थिति पर निगरानी रखी।

कई स्थानों पर पुलिस अधिकारी खुद मौजूद रहकर सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लेते दिखे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया ताकि किसी तरह की जाम की स्थिति न बने।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा, “जनता बेफिक्र होकर शांति और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाए। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है।”धनबाद पुलिस की सतर्कता और जनता की उमंग ने इस धनतेरस को उत्सव और सुरक्षा दोनों के लिहाज से यादगार बना दिया।
थ्री सोसाइटीज़ डॉट कॉम (Threesocieties.com) — आपके शहर की हर खबर, सबसे पहले!