Advertisement

नई दिल्ली।अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर 'दृश्यम 2' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने टिकट खिड़कियों पर तीन दिन पूरे कर लिए हैं। मूवी ने वीकेंड यानी तीन दिनों में 63 करोड़ के ऊपर कमाया है। दर्शकों और क्रिटिक्स फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं। इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म के मेकर्स पर नोटों की बारिश हो रही है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:झारखंड: पलामू से किडनैप दो भाई बिहार के सासाराम से मुक्त, पांच आरोपी अरेस्ट
जबरदस्त कलेक्शन
दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी। इसके साथ ही अजय देवगन की ये फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। दूसरे दिन भी इसने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए 21.59 करोड़ की कमाई की थी। दो दिनों में ही 'दृश्यम 2' ने 36 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था। तीसरे दिन तो फिल्म ने और भी जबदस्त परफॉर्मेंस दी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट देने वाली वेबसाइट सैकनिल्क डॉट कॉम के अनुसार 'दृश्यम 2' ने तीसरे दिन करीब 26.70 करोड़ का बिजनेस किया (आंकड़े शुरुआती हैं इनमें फेरबदल संभव है)। इसके साथ ही वीकेंड पर इसका टोटल कलेक्शन पहुंच गया 63 करोड़ के ऊपर। पहले उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 45 से 50 करोड़ के बीच का बिजनेस कर सकती है। सभी अनुमानों के पीछे छोड़ते हुए इसने बम्पर कमाई कर डाली।
18 नवंबर को रिलीज हुई थी 'दृश्यम 2' 
अजय देवगन की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' मलयालम भाषा में इसी नामों से बनी फिल्मों का हिन्दी रीमेक हैं। मलयालम की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुईं थीं। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल आई किसी भी रीमेक से कहीं ज्यादा हिट साबित हुई है। अजय देवगन की इस साल रिलीज हुई ये तीसरी फिल्म है। इनकी पिछली दोनों ही फिल्में 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' सिनेमाघरों में फेल साबित हुईं थी।