Advertisement
  • सिग्नलिंग कार्य से रेलवे नेटवर्क प्रभावित, यात्रियों को झटका

धनबाद (Threesocieties.com Desk) : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में चल रहे सिग्नलिंग सुदृढ़ीकरण कार्य का असर अब ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखने लगा है। रामपुर डुमरा और बड़हिया स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग अपग्रेड के कारण धनबाद आने-जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, रद्दीकरण और देरी की स्थिति बनी हुई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस का ‘वाहन घोटाला’: बाइक-ऑटो को बस दिखाकर 1.86 करोड़ की लूट, अब फिर खुलेगी फाइल!

धनबाद-पटना एक्सप्रेस का बदला रूट

11 अप्रैल को पटना से खुलने वाली धनबाद-पटना एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय अब बख्तियारपुर–बिहार शरीफ–शेखपुरा–किऊल के रास्ते चलेगी। इस बदलाव के चलते ट्रेन बाढ़, मोकामा, हाथीदह और बड़हिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना होगा।

किऊल-मोकामा मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे प्रशासन ने सिग्नलिंग कार्य के चलते: किऊल-मोकामा मेमू (63331) b  मोकामा-किऊल मेमू (63332) को रद्द कर दिया है। इन दोनों ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देवघर-पटना मेमू का भी रूट डायवर्ट

देवघर-पटना मेमू (63209) को भी परिवर्तित मार्ग लखीसराय–शेखपुरा से चलाया जाएगा। इसके कारण मनकठा से अथमलगोला तक के लगभग एक दर्जन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा।

कई लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चलेंगी

सिर्फ रूट बदलाव ही नहीं, बल्कि कई प्रमुख ट्रेनों की टाइमिंग भी प्रभावित हुई है:

जयनगर-पुरी एक्सप्रेस (18420) – 3 घंटे देरी से प्रस्थान
कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस (15658) – 2 घंटे पुनर्निर्धारित
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस (22198) – 125 मिनट नियंत्रित

इसके अलावा पटना-जसीडीह एक्सप्रेस और पटना-किऊल पैसेंजर को भी रास्ते में 25 से 105 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा।

 यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
यात्रा से पहले ट्रेन की लाइव स्टेटस जरूर चेक करें
वैकल्पिक ट्रेनों और रूट की जानकारी पहले से लें
स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें
क्यों हो रहा है बदलाव?

रेलवे द्वारा किए जा रहे ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग अपग्रेड से ट्रेनों की सुरक्षा और संचालन क्षमता में सुधार होगा। हालांकि, इस दौरान अस्थायी रूप से यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।