मुंबई (Threesocieties.com Desk): मुंबई के पायधुनी इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
यह भी पढ़ें:धनबाद: बरोरा के माथाबांध में कोयला कारोबारी को घेरकर बरसाईं गोलियां, पुलिस ने दो आरोपियों को किया अरेस्ट
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
पुलिस के अनुसार, परिवार ने पहले रात में बिरयानी खाई और उसके बाद तरबूज खाया। कुछ ही घंटों बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तेज उल्टी, दस्त और कमजोरी के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया।
रात में बिरयानी, आधी रात को खाया तरबूज
जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार के कुल 9 सदस्यों ने साथ बैठकर डिनर किया। खाना खाने के बाद कुछ रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए।रात करीब 1:00 से 1:30 बजे के बीच अब्दुल्लाह डोकड़िया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकड़िया (35), बड़ी बेटी आईशा (16) और छोटी बेटी जैनब (13) ने तरबूज खाया।
इसके कुछ घंटों बाद यानी सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच चारों को तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ती देख परिवार के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन जब स्थिति और गंभीर हुई तो उन्हें तत्काल JJ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान एक-एक कर गई जान
अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह 10:15 बजे मौत हो गई। इसके बाद पिता अब्दुल्लाह ने रात 10:30 बजे दम तोड़ दिया। मां नसरीन और बड़ी बेटी आईशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसी और रिश्तेदार इस घटना से स्तब्ध हैं।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
फिलहाल जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ (ADR) का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। शुरुआती जांच में परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया है कि बिरयानी और तरबूज खाने के बाद ही यह हालत बिगड़ी थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं खाना खराब तो नहीं था या किसी अन्य वजह से फूड पॉइजनिंग हुई।
इलाके में दहशत, लोग सतर्क
इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। लोग खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क हो गए हैं। डॉक्टरों का भी कहना है कि गर्मी के मौसम में खराब या लंबे समय तक बाहर रखा गया भोजन गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। मुंबई की यह घटना एक बार फिर सावधान करती है कि खाने-पीने में जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।