Advertisement

धनबाद। धनबाद पुलिस को गैंग्स ऑफ वासेपुर के फरार मोस्टवांटेड गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ फिर सफलता हाथ लगी है। एसएसपी संजीव कुमार के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने  घराना ज्वेलर्स और सलूजा मोटर्स के सामने हुई फायरिंग समेत तीन मामलों का खुलासा किया है। रंगदारी के उद्देश्य से गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले प्रिंस खान के पांच गुर्गों को पुलिस ने आर्म्स  और चोरी के बाइक के साथ अरेस्ट किया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Honda Elevate SUV : होंडा ने इंडिया में लांच किया Honda Elevate, लिब्रा होंडा में हुई शानदार लॉचिंग


धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 12 अगस्त को बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया के मटकुरिया रोड स्थित कैपिटल मोटर्स पर फायरिंग तथा 29 अगस्त को पुराना बाजार में घराना ज्वेलर्स पर फायरिंग करने के मामले में डीएसपी धनबाद के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस खान के लिए काम करने वाले पांच क्रिमिनलों को अरेस्ट किया है। क्रिमिनलों पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये एक देशी पिस्टल, आठ जिंदा गोली, तीन मोबाइल फोन और एक पल्सर बाइक को जब्त किया है।


एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने वासेपुर का मो. आजाद उर्फ आजाद खान, मटकुरिया चेकपोस्ट निवासी विकास कुमार महतो, वासेपुर निवासी जुगनू अंसारी, वासेपुर टीओपी निवासी गोलू कुमार रवानी उर्फ बुमम्बा और धैया निवासी शिवम कुमार प्रसाद उर्फ शिवा प्रसाद को दबोचा है। आजाद, गोलू और शिवा का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पकड़े गये क्रिमिनलों का मास्टमाइंड आजाद आलम है।

आजाद मई माह में ही जेल से बाहर आया था। उसने कबूल किया है कि ये प्रिंस खान के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम देते थे। इसके एवज में इन्हें 25-25 हजार रुपये मिले थे। इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए चोरी के एक पल्सर बाइक को 17 हजार रुपये में पुटकी से खरीदा था। उसे शिवा कुमार के द्वारा आर्म्स उपलब्ध कराया गया था।