धनबाद। गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर स्वयंभू छोटे सरकार प्रिंस खान के पिता नासिर खान ने पुलिस दबाव से तंग आकर एक अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर उसे 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : DC ने की सामाजिक सुरक्षा कोषांग की योजनाओं की समीक्षा
गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके सहयोगी बबलू उर्फ ढोलू पर जानलेवा हमला के आरोपी. नासिर के एडवोकेट उदय कुमार भट्ट की दलील सुनने के बाद CJM संजय कुमार सिंह की कोर्ट ने नासिर की बेल पिटीशन खारिज कर दी। इसके पूर्व 21 जुलाई को नासिर की अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायालय से खारिज हो चुकी थी। कोर्ट ने बंटी खान,गॉडविन खान एवं शाहिद रजा की नियमित जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी। बंटी, गॉडविन, शाहिद जेल में है,जबकि नासिर खान बाहर था।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
फायरिंग में मौके पर हो गयी थी ढोलू की मौत
वासेपुर गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके सहयोगी बबलू उर्फ ढोलू पर आरा मोड़ में तीन मई 2023 की रात नौ बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। फायरिंग में ढोलू की मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में प्रिंस खान भी नेम्ड है। पुलिस फरार चल रहे प्रिंस के घर ईश्तिहार चस्पा किया है।