Advertisement
  • गुर्गा आशीष सिंह उर्फ छोटू सिंह की भी तलाश

धनबाद। कोयला राजधानी घनबाद की पुलिस Gangs of Wasseypur के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान का नेटवर्क धवस्त करने के बाद सरगना समेत अन्य क्रिमिनलों पर कानूनी शिकंजा कसने में लगी है। पुलिस गैंगस्टर प्रिंस खान व उसके गुर्गे आशीष सिंह उर्फ छोटू सिंह को सरेंड कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में बैंक मोड़ पुलिस वासेपुर के कमर मखदुमी रोड स्थित मोस्टवांटेड अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के घर इश्तेहार चिपकाया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:National Shooter Tara Shahdev Case: रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल को उम्रकैद, मुश्ताक अहमद को 15 साल की कारावास

बैंक मोड़ पुलिस बैंक मोड़ पुलिस ढोल नगाड़े बजवाकर नोटिस का तामिला कराने का संदेश दिया। एक माह के भीतर प्रिंस खान को सरेंडर करने को लेकर कोर्ट का नोटिस (इश्तेहार)उसके आवास के दीवार पर चिपकाया। माइक से एनाउंस कर सरेंडर करने को की हिदायत दी। बैंक मोड़ पुलिस प्रिंस के गुर्गे जेसी मल्लिक हीरापुर निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू के आवास पर भी ढोल नगाड़ा बजवाते हुए पहुंची। माइक से एनाउंस कर सरेंडर करने को की हिदायत दी। छोटू के घर पर इश्तिहार चिपकाया।

प्रिंस खान नवंबर 2021 से नन्हें मर्डर केस में फरार चल रहा है। वह कई रंगदारी तथा मर्डर केस में वांटेड है। वहीं वर्ष 2021 में आशीष सिंह उर्फ छोटू सिंह के ऊपर भी रंगदारी का मुकदमा बैंक मोड़ पुलिस स्टेशनमें दर्ज किया गया था। इसलके बाद आशीष सिंह फरार चल रहा है। बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन ने बताया कि 2021 में रंगदारी के एक मामले में आशीष रंजन उर्फ छोटू वांछित है। वर्ष 2018 के एक मामले में प्रिंस खान फरार चल रहा है। इसी मामले में आरोपिचत के घर नोटिस चिपकाया जा रहा है।अगर एक माह तक सरेंडर नहीं करते हैं तो घर की कुर्की की प्रक्रिया की जायेगी।