Advertisement

नई दिल्ली। अब आप घर बैठे सिर्फ WhatsApp पर मेसेज कर  LPG Gas Cylinder की बुकिंग कर सकते हैं। Bharat Gas,Indane Gas और एचपी गैस भी कंज्युमर्स को वॉट्सऐप से सिलेंडर बुक करने की सर्विस दे रही हैं। 
एसे करें वॉट्सऐप से गैस बुकिंग 

ADVERTISEMENT

Bharat Gas के कंज्युमर बुक करें सिलेंडर
भारत गैस की बुकिंग के लिए अपने मोबाइल में 1800224344 नम्बर सेव करें। नंबर सेव करने के बाद WhatsApp पर जाकर सेव किये भारत गैस यानी भारत पेट्रोलियम स्मार्ट लाइन नम्बर को खोलें। इसके बाद WhatsApp पर Hii, Hello लिखकर भेज दें। तुरंत रिप्लाई आयेगा, जिसमें व्हाट्स पर एजेंसी द्वारा स्वागत किया जायेगा। सिलेंडर जब भी बुक करना हो, बस आप व्हाट्स एप पर Book लिखकर भेज दें। Book लिखकर भेजते ही आपको ऑर्डर डिटेल मिलेगी।किस दिन सिलेंडर डिलीवर होगा, ये भी व्हाट्स एप पर लिखकर आ जायेगा।

 इंडेन गैस के कंज्युमर ऐसे बुक करें सिलेंडर
इंडेन गैस के कंज्युमर 7588888824 नम्बर पर बुकिंग कर सकते हैं। कंज्युमर्स इस नम्बर 7588888824 को अपने मोबाइल में सेव करें। इसके बाद व्हाट्स एप ओपन करें। सेव किये गये नम्बर को खोलें और अपने उस रजिस्टर्ड नम्बर से Book या REFILL# लिखकर भेज दें। REFILL# लिखकर भेजते ही ऑर्डर पूरा होने का जवाब आएगा। रिप्लाई में सिलेंडर बुकिंग की डिलीवरी कब होगी, इसकी डेट भी लिखी होगी।

HP के कंज्युमर्स इस एसे करें सिलेंडर की बुकिंग
एचपी के कंज्युमर इस नम्बर 9222201122 को अपने मोबाइल में सेव करें। इस नम्बर को सेव करने के बाद व्हाट्स एप ओपन करें। इसके बाद सेव किया गया नम्बर खोलें। सेव किये गये एचपी गैस सिलिंडर के नम्बर पर Book लिखकर भेज दें। अपने रजिस्टर्ड नम्बर से एचपी गैस के इस नम्बर पर Book लिखकर भेजते ही व्हाट्सएप पर ही आर्डर डिटेल आ जायेगी। इसमें सिलेंडर की डिलीवरी डेट सहित पूरी डिटेल लिखी होगी।

नंबर रजिस्टर कराने के बाद ही ले सकेंगे सुविधा 
वॉट्सऐप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा सिर्फ उसी नंबर पर मिलेगी जो नंबर आपका एजेंसी में रजिस्टर्ड है। बिना रजिस्टर्ड कराए आप गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकते हैं।