Advertisement

नई दिल्ली। गूगल एक जून 2021 से नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। नई पॉलिसी लागू होने बाद आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है। गूगल की नई पॉलिसी के मुताबिक यदि यूजर्स का जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट दो साल से निष्क्रिय है तो गूगल इन सभी अकाउंट पर से आपका कंटेंट हटा देगी। गूगल इन अकाउंट को बंद कर देगी। 

ADVERTISEMENT

यदि आपको अपने जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट को आगे भी यूज करना है तो आपको इन अकाउंट पर अपनी एक्टिविटि बढ़ानी होगी।गूगल किसी भी यूजर का कंटेंट हटाने से पहले उसे इसकी जानकारी भी देगा।

गूगल की नई पॉलिसी से अनुसार अगर आपका अकाउंट दो साल से अपनी स्टोरेज लिमिट से ज्यादा है तो गूगल कंटेंट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। हालांकि गूगल ने स्पष्ट कर दिया है कि कंटेट हटाने से पहले यूजर्स को इसकी जानकारी भी दी जायेगी।अपने जीएमेल अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो समय-समय पर अकाउंट को ओपन कर उसमें अपडेट करते रहें।