Advertisement

धनबाद। IIT ISM धनबाद के डुएल डिग्री कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अभिनव झा गूगल ने 56 लाख रुपये सालाना पे पैकेज ऑफर किया है। अभिवन को यह ऑफर ऑफ कैंपस में मिला है। यह चालू सत्र में अब तक का दूसरा सर्वाधिक पे पैकेज है।

ADVERTISEMENT

धनबाद: SNMMCH के स्टाफ ने कोरोना के नोडल अफसर से ही मांगी दो हजार रुपये घूस कार्रवाई,
अभिनव को इससे पहले गोल्डमेन सेस से भी जॉब ऑफर मिल चुका है। इससे पहले आईआईटी धनबाद के ही मैथ एंड कंप्यूटिंग के छात्र को ऑफ कैंपस में एक करोड़ रुपये सालाना पैकेज मिला है। आईआईटी आईएसएम के स्टूडेंट्स को बेहतर पैकेज मिलने पर इंस्टीच्युट में खुशी का माहौल है। इससे पहले अधिकतम ऑन कैंपस 50 लाख रुपये सालाना स्टूडेंट्स को मिला है।

आईआईटी आईएसएम ने कई कंपनियों ने वर्ष 2022 बैच के स्टूडेंट्स का कैंपस सेलेक्शन किया है। बार्कले ने एमबीए के एक स्टूडेंट का सलेक्शन किया है। डार्विनबॉक्स ने दो स्टूडेंट तथा कॉग्निजेंट एसआईपी ने दो स्टूडेंट को जॉब ऑफर किया है। वहीं एक कंपनी ने आठ स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप ऑफर किया है। आईआईटी आईएसएम में अभी कंपनियों का कैंपस सेलेक्शन का सिलसिला जारी है।

2022 बैच का कैंपस प्लेसमेंट में 855 स्टूडेंट्स को मिला जॉब ऑफर 

बताया जाता  है कि वर्ष 2022 बैच का कैंपस प्लेसमेंट में अब तक 855 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिल चुका है। इनमें 16 स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिला है। 128 स्टूडेंट्स को 30 लाख रुपए से अधिक का पैकेज मिला है। 489 स्टूडेंट्स को 10 से 30 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है।