धनबाद। हरियाणा के अंबाला में अवैध खनन की जांच के लिए जा रहे एसडीएम (आईएएस) यश जालुका पर जानलेवा हमला किया गया है। खनन माफियाओं के जानलेवा हमले में अफसर बाल-बाल बच गये। IAS यश जालुका झारखंड के धनबाद जिले के झरिया के रहनेवाले हैं।
यह भी पढ़ें:शेल कंपनी बनाकर टैक्स चोरी करने वाले जुड़वा भाई कोलकाता से अरेस्ट, पांच हजार करोड़ के फर्जीवाड़े की आशंका
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
इलिगल माइनिंग की जांच के लिए जाने के दौरान हमला
बताया जाता है कि खनन माफियाओं ने अंबाला में एसडीएम (आईएएस) यश जालुका गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 27-28 मार्च की रात एक बजे हुई, लेकिन इस मामले में एफआईआर अब दर्ज कराई गई है।एसडीएम के बॉडी गार्ड की कंपलेन पर नारायणगढ़ पुलिस ने छह अप्रैल को एसयूवी के ऑनर और ड्राइवर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मर्डर के प्रयास सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एफआइआर के अनुसार खनन माफियाओं ने दो बार पर हाइ स्पीड एसयूवी से एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की थी।
एसडीएम की कार को टक्कर मारने के बाद हो गए फरार
अंबाला में अवैध खनन की जांच करने जा रहे एसडीएम की गाड़ी को कुछ संदिग्ध खनन माफियाओं ने जानबूझकर टक्कर मारकर उनकी हत्या की कोशिश की। नारायणगढ़ उप-विभागीय मजिस्ट्रेट इलिगल माइनिंग की जांच के लिए जा रहे थे उसी दौरान ये वारदात हुई। एक अफसर ने बताया कि एसयूवी ने कथित तौर पर एसडीएम की कार का पीछा किया और हाइ स्पीडति से दो बार वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया, लेकिन एसडीएम बाल-बाल बच गये। एसयूवी में सवार लोग इसके बाद मौके से भाग गये। एफआइआर के अनुसार, एसडीएम यश जालुका, उनके बॉडीगार्ड और ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग निजी कार से पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरानएक एसयूवी ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। उन्होंने टोका साहिब गुरुद्वारा के पास एसयूवी को रोकने की कोशिश की, लेकिन एसयूवी में सवार लोगों ने जानबूझकर हाइ स्पीड से उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। बाद में मौके से भाग निकले।
यश जालुकाको यूपीएससी एग्जाम 2020 में चौथा रैंक मिला था
झरिया के यश जालुका ने यूपीएससी एग्जाम 2020 में चौथा रैंक हासिल की थी। वह पहले ही प्रयास में सफल रहे थे। यश के पिता का नाम मनोज जालुका है। वह एक लोहा व्यवसायी है। यश जालुका ने अपनी आठवीं तक की पढ़ाई डिनोबली स्कूल डिगवाडीह में है। 10 वीं तक की पढ़ाई जेवीयर्स स्कूल से की।के बोकारो जिले से उन्होंने 12 वीं तक की पढ़ाई की और उसके बाद वह दिल्ली चले गये. दिल्ली में ही रहकर बीकॉम और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।