- हजारीबाग में दरिंदगी के खिलाफ गुस्सा
हजारीबाग (Threesocieties.com Desk): झारखंड में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर प्रदेश भर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: झारखंड: हजारीबाग दुष्कर्म मर्डर मामले में पुलिस रेस, DGP ने गठित की SIT, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने इस घटना पर गहरी चिंता और दुख व्यक्त करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी समाज के लिए कलंक है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पीड़ित परिवार से मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा
घटना के बाद कुमार गौरव अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि युवा कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा नहीं दिलाई जाती।”
“न्याय मिलने तक साथ” का संकल्प
युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने स्पष्ट कहा कि यह सिर्फ एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई है। झारखंड युवा कांग्रेस की पूरी टीम ने स्पष्ट किया है कि वह पीड़ित परिवार के साथ न्याय मिलने तक खड़ी रहेगी और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाती रहेगी।