नई दिल्ली। आइपीएल 2021 के 22वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने एक रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में दिल्ली के कैप्टन रिषभ पंत ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये। दिल्ली की टीम 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना पायी। 

ADVERTISEMENT

दिल्ली का पारी
शिखर धवन को छह रन के स्कोर पर जैमीसन ने आउट कर दिया। जैमीसन की बॉल पर धवन का कैच चहल ने लपका। स्टीव स्मिथ चाररन बनाकर मो. सिराज की बॉल पर आउट हुए। पृथ्वी शॉ 21 रन बनाकर हर्षल पटेल की बॉल पर आउट हो गये। मार्कस स्टायनिस को हर्षल पटेल ने 22 रन पर आउट किया। कैप्टन रिषभ पंत ने नॉट आउट 58 और शिरमोन हैटमायर ने नॉट आउट 53 रनों की पारी खेली। 

आरसीबी की पारी
देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली ने पारी की शुरुआत की। आवेश खान ने विराट कोहली को 12 रन पर आउट कर दिया। देवदत्त पडीक्कल को इशात शर्मा ने 17 रन पर आउट किया। ग्लेन मैक्सवेल को अमित मिश्रा ने 25 रन पर आउट किया। रजत पटिदार को अक्षर पटेल ने 31 रन पर आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबादा ने छह रन पर आउट किया। एबी डिविलियर्स ने 75 व डेनियल सैम्स तीन रन बनाकर नॉट आउट रहे।