नई दिल्ली। आइपीएल 2021 का 26वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने आरसीबी को 34 रनों से हरा दिया।
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के 179 रन बनाए। आरसीबी को 180 रनों का टारगेट के जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
आरसीबी की पारी
कैप्टन विराट कोहली के साथ देवदत्त पडीक्कल ओपनिंग करने मैदान पर उतरे। देवदत्त को सात रन पर राइले मैरिडिथ ने आउट किया। हरप्रीत बरार ने विराट कोहली को 35 रन पर बोल्ड किया। इसके ठीक बाद बरार ने ग्लेन मैक्सवेल को जीरो पर बोल्ड कर दिया। तीन रन के स्कोर पर एबी डिविलियर्स को हरप्रीत ने केएल राहुल के हाथों कैच करवाया। रजत पटिदार को क्रिस जॉर्डन ने 31 रन पर पवेलियन भेजा। शाहबाज अहमद को रवि बिश्नोई ने आठ रन पर पवेलियन भेजा। हर्षल पटेल को मोहम्मद शमी ने जीरो 0 रन बनाकर नाबाद रहे। रवि बिश्नोई ने दो और हरप्रीत बरार ने तीन विकेट लिए।
पंजाब की पारी
काइल जैमिसन ने प्रभसिमरन सिंह को सात रन पर आउट किया। क्रिस गेल को डेनियल सैम्स ने 46 रन पर आउट किया। निकोलस पूरन को जीरो पर जेमिसन ने पवेलियन भेजा। दीपक हुड्डा को शाहबाज अहमद ने पांच रन पर आउट किया। शाहरुख खान को चहल ने जीरो पर आउट किया। केएल राहुल 91 और हरप्रीत बरार 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे।