नई दिल्ली। आइपीएल के 14वें सीजन का 28वां मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने हैदराबाद को 55 रन से हरा दिया।
हैदराबाद टीम के कैप्टन केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए जोस बटलर की सेंचुरीके दम पर 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 220 रन बनाए। चारगेटका पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 168 रन ही बना पाई।राजस्थान इस 55 रन की बड़ी जीत के साथ अंक तालिका में टीम सातवें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
हैदराबाद की पारी
जॉनी बेयरस्टो के साथ मनीष पांडे पारी की शुरुआत करने उतरे। पावरप्ले में इस जोड़ी ने 57 रन बनाये। 31 रन बनाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान की बॉल पर मनीष पांडे बोल्ड हो गये। राहुल तेवतिया ने बेयरस्टो को 30 रन के स्कोर पर अनुज रावत के हाथों कैच करवाया। विजय शंकर के आठ रन बनाकर क्रिस मौरिस की बॉल पर डेविड मिलर द्वारा लपके गए। कैप्टन केन विलियमसन 20 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की बॉलद पर मौरिस के कैच दे बैठे। इसके बाद मोहम्मद नबी, अब्दुल समद और फिर केदार जाधव आउट हुए।
राजस्थान की पारी
राजस्थान की टीम को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 13 गेंदों में 12 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर lbw आउट हो गये। दूसरे विकेट के लिए जोस बटलर और संजू सैमसन के बीच 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशीप हुई। जोस बटलर ने सीजन का पहला फिफ्टी 39 बॉल में चार चौके और दो छक्कों की मदद से पूरा किया।कैप्टन संजू सैमसन के रूप में लगा जो 48 रन के निजी स्कोर पर विजय शंकर की गेंद पर अब्दुल समद के हाथों कैच आउट हुए। जोस बटलर ने 56 बॉल में अपने टी20 करियर का पहला सेंचुरी बनाया। बटलर 64 बॉल में 124 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उनको संदीप शर्मा ने क्लीन बोल्ड किया। रियान पराग 15 और डेविड मिलर 7 रन बनाकर नॉट आउट रहे।