नई दिल्ली। आइपीएल के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को छह रन से हराया। आईपीएल में RCB की यह लगातार दूसरी जीत है।

ADVERTISEMENT

हैदराबाद की टीम के कैप्टन डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के फिफ्टी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। हैदराबाद की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई। इस तरह बैंगलोर ने हैदराबाद को छह रन से हराकर हरा लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

हैदराबाद की पारी, वार्नर की फिफ्टी
150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने कैप्टनन डेविड वार्नर के साथ रिद्धिमान साहा ने की। तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर साहा एक रन बनाकर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। कैप्टन वार्नर ने  31 बॉल पर सात चौके  और एक छक्के की मदद से अपना फिफ्टी पूरा किया। काइले जैमिसन की बॉल पर 54 रन बनाकर वार्नर डैन क्रिस्टियन को कैच दे बैठे।जॉनी बेयरस्टो को 12 रन के स्कोर पर शाहबाज अहमद की बॉल पर एबी डिविलियर्स द्वारा लपके गये। इसके बाद अगली ही बॉल पर मनीष पांडे भी 38 रन बनाकर आउट हो गये। इसी ओवर में आखिरी बॉल पर अब्दुल समद भी अपना विकेट गंवा बैठे। विजय शंकर मात्र तीन रन बनाकर हर्षल पटेल की बॉल पर कोहली के हाथों कैच आउट हुए।
बैंगलोर की पारी, मैक्सवेल की फिफ्टी
बैंगलोर की टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने देवदत्त पडिक्कल को 11 रन के निजी स्कोर पर शाहबाज नदीम के हाथों कैच आउट कराया। आरसीबी ने पावरप्ले में 47 रन जोड़े। शाहबाज अहमद 10 बॉल  में 14 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर राशिद खान के हाथों कैच आउट हुए। शाहबाज नदीम ने अपने लास्ट ओवर में 22 रन लुटाए।विराट कोहली 29 बॉल में 33 रन बनाकर जेसन होल्डर की बॉल पर विजय शंकर के हाथों कैच आउट हुए। राशिद खान ने एबी डिविलियर्स को एक रन के निजी स्कोर पर डेविड वार्नर के हाथों कैच आउट कराया। वॉशिंग्टन सुंदर आठ रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों लॉन्ग ऑन पर आउट हो गये। डैनियल क्रिस्चियन एक रन बनाकर टी नटराजन के शिकार बने। काइल जैमीसन नौ बॉल में 12 रन बनाए और जेसन होल्डर की गेंद पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने 38 बॉल में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया। हालांकि, वे पारी की लास्ट पर जेसन होल्डर का शिकार बने। उन्होंने 59 रन बनाए।