नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के पांचवें मुकाबले में रविवार दो अप्रैल कोपांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को बैंगलोर ने महज 16.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी ने आईपीएल 2023 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। बैंगलोर की इस बड़ी जीत के हीरो विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी रहे।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: PM नरेंद्र मोदी वर्ल्ड के सबसे पोपुलर लीडर, मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में बाइडेन और सुनक पीछे

कोहली और डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 14.5 ओवर में 148 रन बनाये। डुप्लेसी ने 43 बॉल में 73 रन कूटे, तो कोहली 49 बॉल पर 82 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने सामने की ओर जोरदार सिक्स लगाते हुए आरसीबी को सीजन की पहली जीत का स्वाद चखाया। ग्लेन मैक्सवेल ने भी तीन बॉल में नाबाद 12 रन ठोके। दिनेश कार्तिक शून्य पर आउट हो गये।
फ्लॉप रहा मुंबई का बैटिंग ऑर्डर
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही।  टीम के ईशान किशन महज 10 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कैमरून ग्रीन को रीस टॉपली ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेज दिया। कैप्टन रोहित महज एक रन बनाकर आउट हुए।सूर्यकुमार यादव भी 15 और टिम डेविड सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तिलक वर्मा ने एक छोर संभाला रखा। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 बॉल में नौ चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाये। तिलक की ताबड़तोड़ पारी के चलते मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 171 रन बनाने में सफल रही। बेंगलुरु के युवा कर्ण शर्मा ने दो विकेट लिए। सिराज, टफली, आकाशदीप, हर्षल और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिले।