• झारखंड कैडर के एमएस भाटिया और संपत मीणा का सलेक्शन
  • सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली/रांची। सेंट्रल गवर्नमेंट ने देश के कुल 35 सीनीयर IPS अफसरों को डायरेक्टर जनरल (DG) रैंक में इम्पैनल कर दिया है। इस लिस्ट में झारखंड कैडर के भी दो सीनीयर IPS अफसरों को जगह दी गयी। इन अफशरों में 1993 बैच के आईपीएस मनविंदर सिंह भाटिया (एमएस भाटिया) व 1994 बैच की आइपीएस संपत मीणा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: महिला बैंक अफसर से मोबाइल बिजनसमैन ने किया दुष्कर्म, धनबाद पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज 

ADVERTISEMENT

सेंट्रल होम मिनिस्टरी द्वारा जारी इस लिस्ट में उन अफसरों को शामिल किया गया है जो DG या समकक्ष रैंक पर तैनाती के लिए योग्य माने गये हैं। इन अफसरों को अब सेंट्रल में DG स्तर की जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। झारखंड कैडर आईपीएस एमएस भाटिया वर्तमान में झारखंड में गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन विभाग के डीजी हैं। संपत मीणा लंबे समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने देश के 35 आईपीएस अफसरों को डीजी रैंक में इम्पैनल किया। इनमें छह अफसर 1993 बैच के तथा शेष 29 अफसर1994 बैच के हैं। सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने मंगलवार को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है।