नई दिल्ली। दिसंबर माह बैंकिंग से जुड़े काम है तो यह जान लेना जरूरी है कि किस-किसी दिन छुट्टी है। दिसंबर में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी दिसंबर 2021 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट के अनुसार दिसंबर 2021 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।
धनबाद: डिस्ट्रिक ऑफिस में आयोजित बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं में भिड़ंत, हाथापाई, बीच-बचाव कार्यकारी अध्यक्ष की अंगुली कटी
दिसंबर में क्रिसमस का त्योहार पर लगभग पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहती है। आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। दिसंबर में बैंक 12 दिन बंदी यानी कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर छह दिन बैंकों में काम नहीं होगा। वहीं छह दिनों में रविवार और शनिवार पड़ रहे हैं।
दिसंबर महीने में चार रविवार और दो शनिवार को बैंक धनबाद समेत सभी जगह बंद रहेंगे। आरबीआई की लिस्ट क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए एक छुट्टी इस तरह कम हो गयी।RBI की छुट्टियों की सूची में तीन कैटेगरी होती हैं। इनमें अलग-अलग स्टेट की छुट्टियां, धार्मिक छुट्टियां और अन्य त्योहार शामिल हैं। इसके तहत देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। इस महीने सबसे ज्यादा परेशानी मिजोरम की राजधानी आइजोल के लोगों को होगी। यहां लगातार 24 से 27 दिसंबर तक बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
दिसंबर में छुट्टी की पूरी लिस्ट
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
तीन दिसंबर फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पणजी (गोवा)
पांच दिसंबर रविवार सभी जगह
11 दिसंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
12 दिसंबर रविवार सभी जगह
18 दिसंबर यू सोसो थाम की पुण्यतिथि शिलॉन्ग
19 दिसंबर रविवार सभी जगह
24 दिसंबर क्रिसमस आइजोल
25 दिसंबर क्रिसमस-चौथा शनिवार सभी जगह
26 दिसंबर रविवार सभी जगह
27 दिसंबर क्रिसमस समारोह आइजोल
30 दिसंबर यू कियांग नॉन्गबाह शिलॉन्ग
31दिसंबर नववर्ष पूर्व संध्या आइजोल