धनबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रही BCCL तेजी से बाहर निकल रही है। बीसीसीएल ने पुराने लोन को भी चुकता कर दिया है। अप्रैल से लेकर जनवरी तक बीसीसीएल के अकाउंट में 13,500 करोड़ की राशि जमा हो गई है। यह राशि पावर प्लांटों को बेचे गये कोयला के मद से मिला है।
यह भी पढ़ें:जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के प्रवक्ता दानिश रिजवान अरेस्ट, सुषमा बड़ाईक पर फायरिंग मामले में हैं आरोपित
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
वर्ष 2022 की मार्च के महीने तक कंपनी के अकाउंट में 15916 करोड़ की राशि जमा हुई थी। कंपनी मान कर चल रही है इस बार यह आंकड़ा 16,500 करोड़ पार करेगी। केवल दिसंबर में बीसीसीएल के अकाउंट में 1654 करोड़ जमा हुआ। जनवरी में अब तक दो सौ करोड़ आ चुका है।
स्टाफ की सैलरी देने में जाता है कंपनी का अधिक पैसा
बीसीसीएल को मिली राशि से आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। वेतन समझौता को लेकर कंपनी काफी चिंतित है। मैनेजमेंट का मानना है कि इससे कंपनी की स्थिति गड़बड़ा जायेगी। बीसीसीएल का मैनपावर अधिक है। कंपनी का 62 से 70 परसेंट पैसा स्टाफ के वेतन सहित अन्य मद में जाता है। कंपनी की आर्थिक स्थिति में सुधार होने से इसका लाभ स्टेट गवर्नमेंट को भी मिलेगी। वहीं, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट भी भी विकास मद में जमा होने वाले अतिरिक्त 30 परसेंट राशि में राहत मिलेगी। धनबाद को सबसे अधिक बीसीसीएल से डीएमएफटी मद में राशि जमा होती है।
बीसीसीएल को जहां से मिली राशि
डीवीसी ,डब्ल्यूपीडीसीएल
स्टील आथरिटी,उत्तर प्रदेश
पंजाब पावर ,हरियाणा पावर
दुर्गापुर पावर प्लांट