श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो सिख लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और शादी का मुद्दा मामले में एक 18 साल की लड़की मनमीत कौर को कोर्ट ने परिवार वालों को सौंप दिया था।अब मनमीत कौर के परिवार वालों ने सिख समुदाय के सुखबीर सिंह से करा दी है। सुखबीर श्रीनगर में ही एक अपना छोटा सा बिजनेस चलाता है।
बडगांव में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य परवेंदर सिंह चोपड़ा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सुखबीर सिंह ने खुद 'कौमी जज्बा' से मनमीत से शादी करने की पेशकश की थी। इससे कि दोनों समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुखबीर पंजाब का रहने वाला है। वह श्रीनगर में रेफ्रिजरेशन रिपेयर वर्कशॉप चलाता है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज

दिल्ली पहुंची मनमीत
दिल्ली सिख गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए कहा कि मनमीत कौर जिनता श्रीनगर में जबरन धर्मपरिवर्तन कराया गया था।वो अब अपने परिवार के पास वापस लौट चुकी हैं। वो शाम पांच बजे दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने इस मुद्दे का इस तरह से समाधान खोजने पर बल दिया जिससे कि बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय के शांति और सौहार्दपूर्ण संबंध बना रहे।
जबरन रचाई थी शादी
उल्लेखनीय है कि 45 साल के आशिक ने कथित तौर पर जबरन मनमीत कौर से शनिवार, 26 जून को कोर्ट में शादी रचाई थी। इसके बाद रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उसके परिवार वालों ने उसे घर में आने से मना कर दिया था। इससे लेकर गुरुद्वार प्रबंधक कमेटी के सदस्य ने दावा किया है कि श्रीनगर की एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर मनमीत कौर को शादी को लेकर कोर्ट में बयान देने को लेकर धमकाया था कि उसे माता-पिता मुश्किल में पड़ सकते हैं।
अभी तक घर नहीं लौटी दूसरी लड़की
धनमीत कौर के भाई कृष्णजीत सिंह ने कहा कि अगर उसकी बहन सुरक्षित घर वापस नहीं लौटी तो वो सुसाइड कर लेगा। कथित तौर पर धमनीत कौर की शादी जबरन मुजफ्फर शाबन नामक एक मुस्लिम आदमी से करा दी गई है । धमनीत के भाई ने मीडिया से बताया है लड़के के एक रिश्तेदार की ओर से उसके परिवार वालों को धमकाया जा रहा है।