- बैंकाक में आयोजित पैराशूट छलांग प्रतियोगिता में महाकुंभ का झंडा लेकर लगाई छलांग
- दिव्य कुंभ भव्य कुंभ का संदेश देते हुए पूरे विश्व को महाकुंभ में आने का दिया न्योता
पटना। बिहार के जहानाबाद की बेटी अनामिका शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।अनामिका ने रविवार को बैंकाक में आयोजित पैराशूट छलांग ता में महाकुंभ का झंडा लेकर 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगायी।
यह भी पढ़ें:Bihar:दारोगा की बहन को दुबई से भेजा तीन तलाक, पीड़िता ने SP से लगायी गुहार, FIR दर्ज

और भी पढ़ें
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
अनामिका ने दिव्य कुंभ भव्य कुंभ का संदेश देते हुए पूरे विश्व को महाकुंभ में आने का न्योता दिया। मखदुमपुर ब्लॉक के कनौली गांव की अनामिका शर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सपरिवार रहती है। पिता अजय शर्मा इंडियन एयरफोर्स के रिटायर के जवान हैं। परिजनों का गांव में का आना-जाना लगा रहता है।
10 साल की उम्र में पहली बार चर्चा में आई थी अनामिका
अनामिका 10 साल की उम्र में ही पैराशूट छलांग को लेकर चर्चा में आयी थी। 20 साल की उम्र की अनामिका रविवार को बैंकॉक में महाकुंभ का झंडा लेकर 13000 फीट का छलांग लगाते हुए अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा ली है।कम उम्र के स्लाइडर का लाइसेंस भी वह अपनी प्रतिभा दम पर प्राप्त की थी।